Haldwani News: हल्द्वानी में लगातार शराब पकड़ी जा रही है। पिछले दिनों पुलिस भी भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है। साथ ही सुभाष नगर से शराब पकड़ी गई थी। अब देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को शराब के गोदाम की सूचना मिली तो पुलिस टीम के साथ सुभाष नगर पहुंची। जहां चेकिंग में पुलिस को दो घरों के कमरों से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है।
जैसे ही पुलिस के पहुंचने की खबर शराब तस्कर को लगी तो वह कमरा बंद कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने दोनों कमरों को खुलवाया। इन कमरों में शराब को स्टॉक कर होम डिलीवरी की जाती थी। मौके से सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से टैक्सी स्टैंड पार्किंग की कई बुकें भी बरामद की है। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। जिसकी जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि सुभाष नगर के इस घर में लंबे समय से अवैध शराब का खेल चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि घर के जिन कमरों से शराब मिली वह दोनों कमरे किराये पर लगे है। फिलहाल पुलिस यह शराब किसकी है जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

