Haldwani News: शहर के गैस गोदाम रोड के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी देते हुए आरटीओ चैकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि गैस गोदाम रोड के पास नाले में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान उसकी पहचान भुवन चंद्र निवासी मटेला जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि भुवन चंद्र देर शाम शराब के नशे में गैस गोदाम रोड की तरफ घूम रहा था। वहीं पास में बहते हुए एक नाले में उसका आज सुबह शव मिला हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में होने के चलते वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

