Haldwani News: नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। अब पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस उसके जेल भेजने की तैयारी कर रही है। तस्कर के पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक बरामद की है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम पुलिस गोलापार खेड़ा की तरफ को कालीचैड़ मन्दिर गेट के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार संख्या यूपी 25एएच 1295 जो बिना हेलमेट आ रहा था। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन इससे पहले ही बाइक सवार ने बाइक रोक दी और मोड़ने लगा। लेकिन पुलिस ने उसके पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र मुंशी अंसारी, ग्राम छिनकी, किच्छा, जिला यूएस नगर बताया। बोला कि हेलेमेट नहीं है जिसके डर से मैंने बाइक मोड़ ली। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बैग मिला। जिसमें एक पन्नी मिली। तस्कर ने बताया कि यह एक चूर्ण है, लेकिन पुलिस ने स्मैक को पहचान लिया। जिसमें 102 ग्राम स्मैक और एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह बोला कि राजमिस्त्री का काम करता हैं। हल्द्वानी में उसका आना- जाना रहता है। यह स्मैक वह अपने ही गावं के एक युवक से लेकर आया था। जिसके बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उसके कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 

