Haldwani News: खबर हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र से है। जहां कहासुनी में एक शराब की दुकान पर शराब विक्रेताओं व कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दो युवक जान बचाकर भागे, जबकि एक युवक को शराब विक्रेताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिर पर शराब की बोतल फोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया। आइये जानते है पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार शनिवार को तिकोनिया चौराहे के पास एक शराब की दुकान पर तीन युवक पहुंचे थे। पुलिस की माने तो किसी बात को लेकर युवकों व शराब विक्रेताओं में कहासुनी हुई। फिर क्या था देखते ही देखते मारपीट हो गई। दुकान से शुरू हुई मारपीट नैनीताल हाईवे पर पहुंच गई। इस दौरान मारपीट देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही जाम भी लग गया। हैरानी की बात यह है कि चंद कदम की दूरी पर भोटियापड़ाव चौकी है। लेकिन करीब आधे घंटे पुलिस को इस बात की खबर ही नहीं लगी।
मारपीट के दौरान शराब विक्रेता उग्र हो गए तो दो युवक भाग गए, लेकिन एक युवका को शराब विक्रेताओं ने पकड़ लिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट को पुरानी रंजिश मान रही है। जिस युवक पर हमला हुआ है। इससे पहले उसने साथियों के साथ मिलकर भी मारपीट की थी। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड 

