हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलॉजी लैब में प्रदेशभर से छह संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है लगातार प्रदेशभर से संदिग्ध कोरोनावायरस के मरीजों के जांच सैंपल आने का सिलसिला जारी है प्रदेश सरकार भी कोरोना वायरस को लेकर कई फैसले ले चुकी है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएमओ ने आज हल्द्वानी में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश और एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए, सीएमओ के मुताबिक कोरोना संदिग्धों के ऊपर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की कड़ी नजर है, और अभी जिले में कोई चिंता वाली बात नहीं है, हालांकि नैनीताल जिले में अब तक कोरोना के कुल 3 संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिसमें तीनों ही लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसके अलावा पूरे जिले में 134 विदेशी नागरिक दौरे पर हैं जिनकी स्क्रीनिंग की जा चुकी है, और इनमें से कुछ लोग विदेश भी लौट चुके हैं जबकि कुल 134 लोगों में से 61 लोग बाबा हेड़ा खान आश्रम में भी हैं जिनकी रोजाना मानिटरिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है,coronavirus haldwani

देश मे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी के बड़े शॉपिंग मॉल में आने जाने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है, कई शॉपिंग मॉल में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, दफ्तरों, स्कूलों में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं, उधर मेडिकल की दुकानों में मास्क औऱ सेनिटाइजर की क़िल्लत हो गयी है, दवा कारोबारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सेनेटाइजर उपलब्ध हो पायेगा, लेकिन प्रतिदिन 10 हज़ार सेनिटाइजर की रोजाना डिमांड मिल रही है। coronavirus haldwani
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 5 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए 

