देहरादून: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय जिम में ट्रेनर और मालिक नदीम अंसारी ने पिछले कुछ दिनों से उसे गंदे संदेश भेजे और अश्लील कमेंट्स किए।
जानकारी के अनुसार पीड़िता देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीसीए की छात्रा है और पिछले 15 दिनों से क्लेमेनटाउन स्थित जिम में कसरत कर रही थी। छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ट्रेनर पिछले 10 दिनों से लगातार उसे परेशान कर रहा था। 26 दिसंबर को जिम में कसरत के दौरान आरोपी ने उसे जबरदस्ती छूने और दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसके बाद 29 दिसंबर को पीड़िता अपने भाइयों और बजरंग दल के कुछ युवकों के साथ आरोपी से समझौते के लिए जिम गई। इस दौरान आरोपी और छात्रा के बीच बहस और मारपीट हुई….जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की और आरोपी नदीम अंसारी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता करने और समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
