देहरादून: उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान ने वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेसन ने देहरादून मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि साल भर में ट्रैप, खुली जाँच और अन्य मामलों में ठोस कदम उठाए गए।
साल 2025 में सतर्कता अधिष्ठान ने 21 ट्रैप मामलों में कुल 26 अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इन मामलों में बरामद कुल राशि 5,94,100 रही। इसके अलावा, टोल फ्री नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रत्येक टीम को इस काम के लिए नगद पुरस्कार भी मिला।
साल 2025 में कुल 28 मामले निस्तारित किए गए….जिनमें 5 खुली जाँच, 2 अन्वेषण और 21 ट्रैप शामिल थे। 20 मामलों में आय से अधिक संपत्ति के संबंध में रिपोर्ट शासन को भेजी गई। सफल पैरवी के चलते भ्रष्टाचार के 6 प्रकरणों में से 3 में अभियुक्तों को सजा भी हुई।
सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के माध्यम से कुल 2209 शिकायतें प्राप्त हुईं….जिनमें 470 विजिलेंस से जुड़ी और 1739 नॉन-विजिलेंस शिकायतें थीं। इन शिकायतों में से 14 पर ट्रैप कार्रवाई हुई और 2 प्रकरणों की खुली जाँच शासन को भेजी गई। इसके अलावा, शिकायतकर्ताओं को कुल रुपये 2,47,500 वापस किए गए।
भविष्य की योजना में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ समन्वय और कर्मचारियों का प्रशिक्षण साथ ही आमजन में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। पर्वतीय जिलों के नागरिकों से अपील की गई है कि वे 24×7 हेल्पलाइन नं. 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला 
