हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल पुत्र दीपक भदौरिया के रूप में हुई है…जो खड़खड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। साहिल 26 दिसंबर से लापता था और तब से परिजन उसे खोज रहे थे।
साहिल के शव मिलने की खबर से परिजन आक्रोशित हो गए। बीती रात वे शव लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने खड़खड़ी क्षेत्र के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बमुश्किल समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार साहिल 26 दिसंबर को किसी काम से ज्वालापुर गया था और उसके बाद घर नहीं लौटा। वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन उसे आखिरी बार लाल पुल के पास देख पाए थे। साहिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट 27 दिसंबर को दर्ज कराई गई थी।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में दो मदरसे सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) इनको बनाया गया कुमाऊं विश्व विद्यालय का कुलपति
देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

