लालकुआं। मोटाहल्दू के जंगल में रामपुर रोड हल्द्वानी को जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे बैठे गुलदार के उक्त सड़क से गुजर रहे वाहनों पर तेजी से झपटने की खबर प्रकाश में आई है, उक्त मार्ग से हल्द्वानी से मोटाहल्दू को सपरिवार आ रहे सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल की कार पर सड़क किनारे घात लगा कर बैठा उक्त गुलदार अचानक झपट पड़ा,
डीएन सुयाल का कहना है कि उनकी कार के शीशे बंद थे इसलिए सौभाग्य से गुलदार का प्रयास विफल रहा, और वह सकुशल बच गए, सुयाल ने बताया कि इस घटना से उनके परिजन काफी डर गए हैं, उन्होंने बताया कि मोटाहल्दू के पास उन्होंने गाड़ी रोक कर उक्त मार्ग से हल्द्वानी की ओर को जा रहे कई बाइक सवारों को रोककर उक्त रास्ते से जाने से मना किया। इधर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य ने कहा कि वह रात्रि में ही गश्ती वाहन को उक्त मार्ग मैं तैनात कर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की मदद करेंगे, तथा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ने का भी प्रयास करेंगे। वही गुलदार द्वारा वाहनों के पीछे दौड़ने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

