- उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को लेकर प्रदेश सरकार सख्त, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की करवाई शुरू।
Dehradun News- (नितेश बिष्ट) प्रदेश सरकार वन भूमि के बाद अब दूसरी सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है। दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते शुक्रवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद गृह विभाग ने इसके लिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश जारी करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
सीएम धामी ने वन भूमि के साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने तथा इसके तहत एडीजी कानून व्यवस्था को प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। आपको बता दें वन विभाग ने पूर्व में ही वन भूमि पर हुए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। लेकिन अब सीएम धामी ने ऐसे शहरों और गांवों में अन्य तरह की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने चार धाम यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ ही दुर्घटना या आपदा की स्थिति में एसडीआरएफ को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
