लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज लालकुआं विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान वह अपने भाषणों में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार हरीश चंद्र दुर्गापाल के लिए इशारा करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने संवाद में न सिर्फ लालकुआं के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया बल्कि शहीदों को भी नमन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में दुर्गापाल लालकुआं और लालकुआं के विकास के लिए सबसे ज्यादा चिंतित रहते थे। यही नहीं उन्होंने दुर्गापाल की तुलना एनडी तिवारी की विकास परक सोच के आदर्श के रूप में कहीं।
गौरतलब है कि टिकट से ठीक पहले हरीश रावत का लालकुआं की जनता के साथ वर्चुअल रूप से संवाद करना और दुर्गापाल की तारीफ करना और यह कहना कि हरेंद्र बोरा हमारे भविष्य के नेता है इस ओर इशारा कर रहा है कि कल या आने वाले दिनों में कांग्रेस की आने वाली लिस्ट में लालकुआं विधानसभा से किस दावेदार का नाम होगा.. बरहाल कांग्रेस के सभी दावेदारों के नाम लेकर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम लेकर हरीश रावत ने लालकुआं में फिर से कांग्रेस के हाथ को आगे बढ़ाने की अपील की है। लेकिन टिकट किसे मिलेगा यह आने वाले कुछ घंटों में पता चल जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

