बेलवाल भोग की 11वीं वर्षगांठ पर नए उत्पादों का भव्य शुभारंभ
गौलापार, हल्द्वानी। उत्तराखंड में आटा और एफएमसीजी उत्पादों का विश्वसनीय नाम बन चुके बेलवाल भोग ने अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर कंपनी ने कई नए उत्पादों की श्रृंखला लॉन्च करने की घोषणा की है। इन नए उत्पादों को आज कंपनी की गौलापार, हल्द्वानी स्थित अत्याधुनिक फैक्ट्री में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बाज़ार में उतारा गया।
बेलवाल भोग के प्रबंधक संचालक डॉ मुक़ेश बेलवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा उपभोक्ताओं के विश्वास, शुद्धता और गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की पसंद को देखते हुए कंपनी ने इस बार सोया चंक्स, मैकरोनी, पास्ता, पोहा, वर्मीसेली जैसे रोजमर्रा के उपयोग वाले कई नए उत्पाद तैयार किए हैं, जिन्हें बेहतरीन गुणवत्ता और नवीनता के साथ पेश किया जा रहा है।
बेलवाल भोग की चियर पर्सन श्रीमती अनिता बेलवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में बेलवाल भोग ने उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों परिवारों के रसोईघर में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनरी, बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण के कारण बेलवाल भोग के उत्पाद उपभोक्ताओं में विश्वसनीयता का पर्याय बन चुके हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, वितरक, कम्पनी के कर्मचारी और उपभोक्ता भी शामिल हुवे। नए उत्पादों के लॉन्च के साथ कंपनी आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अपने वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है।
बेलवाल भोग पहले से ही अपने चक्की ताज़ा आटा, बेसन, चावल दलिया, सूजी और मसालों, मोटे अनाज के ऑटो की श्रृंखला के लिए जाना जाता है। नए उत्पादों के जुड़ने से कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ बाजार विस्तार है, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और सच्चाई से भरपूर उत्पाद उपलब्ध कराना भी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
