देहरादून– परिवहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं को भारी व्यावसायिक वाहनों चलाने की ट्रेनिंग सरकार कराएगी। न केवल ट्रेनिंग की फीस का भुगतान सरकार खुद करेगी, बल्कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 100-100 रुपये भी दिए जाएंगे। देहरादून में झाझरा स्थित इंस्टिटयूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में यह ट्रेनिंग कराई जाएगी। प्रथम चरण में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
21 से 23 दिन की इस ट्रेनिंग का सामान्य शुल्क व हास्टल खर्च 17 हजार 750 रुपये बैठता है। परिवहन विभाग इस पूरे खर्च को उठाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग इस योजना को शुरू कर रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह योजना की पुष्टि की।
व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदन का किसी प्रतिष्ठित संस्थान से 21 से 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के बाद ही कामर्शियल वाहन चलाने का लाइसेंस मिल सकता है। फिलहाल मुफ्त ड्राइविंग योजना देहरादून के आईडीटीआर में शुरू की गई है। आगे इसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने पर विचार किया जाएगा। आवेदन दून आरटीओ कार्यालय अथवा सीधा आईडीटीआर में किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू 

