देहरादून: प्रदेश में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों को मिलने वाला भोजन भत्ता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में खिलाड़ियों को 225 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं…जिसे बढ़ाकर 350 रुपये करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव का परीक्षण कर इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 23 नवंबर 2025 से न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुई थी और राज्य स्तर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 1 लाख 62 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। युवा कल्याण विभाग का कहना है कि खिलाड़ियों को दिन में तीनों समय बेहतर और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए भत्ते में वृद्धि जरूरी है।
इसके अलावा सरकार हर ग्राम पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री खेल क्लब बनाने की योजना पर भी विचार कर रही है। प्रस्ताव के तहत प्रत्येक क्लब को हर वर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है। सरकार इन सभी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
