हल्द्वानी। फर्जी मार्कशीट लगाकर डाक विभाग में नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की पुष्टि होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया।
जून 2024 में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। उसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। डाक विभाग ने जब अभिलेखों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी। इस पर संबंधित बोर्ड को मार्कशीट भेजी गई। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मॉर्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया।
सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

