राशनकार्ड की 28 फरवरी तक करा लें ई-केवाईसी
हल्द्वानी। राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। वे 28 फरवरी तक ही इस कार्य को करा सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि तय समय में ई-केवाईसी न कराने वालों की यूनिट निरस्त कर दी जाएगी।
जिले में 664 सस्ता गल्ला की दुकानों पर बीपीएल, अंत्योदय और पीले कार्ड की 960410 यूनिटों का खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इनमें से अभी तक 637520 यूनिटों की ही ई-केवाईसी हुई है। यह आंकड़ा 66 फीसदी है।
वर्मन ने बताया कि एआरओ कार्यालय हल्द्वानी विकासखंड में 303276, रामनगर में 113813, नैनीताल में 77319, धारी में 63073, कालाढूंगी में 41863 और कौश्या कुटौली ब्लॉक में 38176 यूनिटों का सत्यापन किया गया है। राशन कार्डधारक किसी भी विक्रेता की दुकान में आधारकार्ड के साथ इस प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
