उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु

देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हो गई है। देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वालों में से दो किशोर थे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया

देहरादून में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर अपने बच्चों का भरण पोषण करती है। 12 मार्च की शाम उसने अपनी 14 साल की बेटी को लोगों के कपड़े देने के लिए भेजा था। उसमें से एक आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास बुला लिया। इसके बाद युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए।

नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
आरोप है कि युवक ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया जिससे किशोरी बेसुध हो गई। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी ने किशोरों को ई-रिक्शा में बैठाकर उसे घर भेज दिया। घर पहुंची किशोरी ई-रिक्शा से उतरते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट
किशोरी को जान होश आया तो उसने मां को आपबीती बताई। जिसे सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले को लेकर पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि किशोरी कि मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल दिया है, जबकि घटना में शामिल दो किशोरों को पुलिस ने संरक्षण में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें