उत्तराखंड में फल और सब्जियों की खेती को मिलेगा नया आयाम, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड एकीकृत उद्यान विकास परियोजना (JICA funded Uttarakhand Integrated Horticulture Development Project) की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पूर्णागिरि मेले का आगाज़, सीएम धामी ने की पूजा

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजना का वित्तीय और भौतिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों का भ्रमण कर समीक्षा और फीडबैक लगातार लिया जाए और अन्य विभागों की फल और सब्जियों से जुड़े आजीविका योजनाओं को भी परियोजना में शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार

मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्ययोजना (AWP) जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनपदों के लक्ष्य और संपूर्ण परियोजना के वर्षवार लक्ष्य तय करने को भी आवश्यक बताया…ताकि निर्धारित अवधि में कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें