हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग और नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में जनपद नैनीताल के सभी सरकारी विभाग अपनी जानकारी 25 स्टॉलों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे।
मेले में जिले के कृषक, महिला स्वयं सहायता समूह और विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय और व्यावसायिक उत्पादों की बिक्री की सुविधा रहेगी।
स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, ऐपण, रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। कुल मिलाकर मेले में 130 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे…जिनमें सरकारी विभाग, सहकारी संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह और व्यावसायिक संस्थान शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सहकारिता मेला 2025 का मुख्य उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत करते हुए स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
