vikasnagar ME 6 SHAV BARAAMAD

उत्तराखंड में बारिश का कहर: स्वर्ण नदी के सैलाब में बहे 14 लोगों में से 6 के शव बरामद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के विकासनगर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में सवार 14 लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए, जिससे ट्रैक्टर समेत सभी लोग पानी में बह गए।

अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं,
2 लोग घायल अवस्था में रेस्क्यू किए गए हैं,
जबकि 6 अन्य लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल कर रहे हैं।

बारिश और बाढ़ बनी आफत, ट्रैक्टर हुआ हादसे का शिकार

हादसा उस समय हुआ जब बारिश के चलते ट्रैक्टर एक जलभराव वाले इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव में आ गया और संतुलन खो बैठा, जिससे सवार सभी लोग पानी में बह गए। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी

घायलों का इलाज जारी, लापता लोगों की तलाश में टीमें जुटीं

दो घायल व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

प्रशासन की अपील: खतरे वाले इलाकों में न जाएं

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। क्षेत्र में बारिश की तीव्रता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है, और बचाव दलों को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें