देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं को पार्टी हाईकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को नागालैंड, जबकि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला को भी नागालैंड में संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और अल्मोड़ा से विधायक मनोज तिवारी को उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन सृजन अभियान की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से बिहार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, गोवा, मणिपुर और मेघालय राज्यों के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। उत्तराखंड के ये चार नेता अब संबंधित राज्यों में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया और संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी की सोच पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक जिले के कार्यकर्ताओं और जनता की राय को ध्यान में रखकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐसे नेताओं की पहचान और नियुक्ति सुनिश्चित करता है जिन्हें जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के लिए यह गर्व की बात है कि चार नेता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में शामिल हैं। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता के मुद्दों को उठाने में सक्रिय है। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को और भी संगठित बनाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा 
