नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्नातक में 50 फीसदी से कम अंकों से उत्तीर्ण और 2011 से पहले बी.एड.डिग्री धारकों को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने ऐसे अभ्यर्थियों को हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के करीब दो हजार पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य करार दिया है।
न्यायालय ने एक जनरल आदेश पारित कर शिक्षा विभाग को यह निर्देश दिए थे कि इस आशय का पुनः अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करें ताकि दूरदराज के क्षेत्रो में रहने वाले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी हो सके। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रवि कुमार मलिमथ और न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की खण्डपीठ में हुई।
मामले के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से 20 नवंबर 2020 को सभी जिलों में सहायक अध्यापक के करीब दो हजार पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी । आवेदन के लिए अभ्यर्थी का स्नातक में 50 फीसद अंकों के साथ बी.एड.डिग्रीधारी होना अनिवार्य किया गया था और एन.सी.टी.
ई.की गाइडलाइंस का हवाला दिया गया है। बागेश्वर निवासी पूनम पंत, अर्जुन सिंह और भुवन चंद्र समेत 50 लोगों ने याचिका दायर कर बी.एड.में 50 फीसद अंकों की बाध्यता के नियम को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने बी.एड.और ग्रेजुएशन 2011 से पहले कर रखा है और यह उन पर लागू नही होता है क्योंकि उच्च न्यायलय ने पहले भी इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हुए है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड-2011 से पहले बीएड डिग्रीधारकों के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला”
Comments are closed.



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 


UTET & NTET
Koi mahttw nahi
oky