शव को बंधक बनाकर पैसे मांगने पर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज के खिलाफ शव को बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना तीन जनवरी की है। इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव पति को सौंपा।
अल्मोड़ा के गोलना करड़िया धारानौला निवासी नंदन बिरौड़िया ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सीमा बीमार हो गईं। उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन जनवरी की शाम पत्नी को रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उसे लेकर भोटियापड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल में 50 हजार रुपये नकद जमा कराया और सात हजार के टेस्ट कराए गए। शाम को 6:30 बजे
सीमा को आईसीयू वार्ड में ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल संचालकों ने बताया कि सीमा के दिल ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद 30 हजार रुपये मांगते हुए कहा कि रकम चुकाने पर ही शव मिलेगा।
कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि नंदन की शिकायत के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और सीमा का शव उसके पति नंदन को दिलाया। नंदन की तहरीर पर चिकित्सा निदेशक परवेज के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (3) जबरन वसूली में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिला के पति ने तहरीर दी तो प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रकरण की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
