10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार हाईस्कूल के 112679 और इंटरमीडिएट के 103442 परीक्षार्थी विभिन्न जिलों में बने 1261 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए 50 एकल व 1211 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24 नए केंद्र शामिल हैं जबकि 156 केंद्र संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील हैं। हाईस्कूल में 29 व इंटरमीडिएट में 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों की ओर से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्रों पर जमा किया जाएगा। 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा होगी। जबकि 23 को हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण, 24 को हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत, 25 को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत व व्यवसायिक ट्रेड की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
उत्तराखंड:(दुखद) हादसे में एक साथ बुझे घर के दो चिराग
खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों 
