- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना में नरकोटा सुमेरपुर सुरंग का हुआ फाइनल ब्रेक थ्रू।
रुद्रप्रयाग- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना में एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल नरकोटा-सुमेरपुर 9.4 किलोमीटर मुख्य सुरंग का फाइनल ब्रेक थ्रू कर दिया गया है। बता दें कि नरकोटा से सुमेरपुर के बीच छोटी-बड़ी कुल 20 किलोमीटर सुरंग का निर्माण किया गया है। छोटी सुरंग का दो महीने पहले ब्रेक थ्रू किया गया था, जबकि 9.4 किलोमीटर मुख्य टनल का बीती रात को सफलता पूर्वक ब्रेक थ्रू किया गया है। इस सुरंग पर मेगा कंपनी ने जून 2021 में कार्य शुरू किया था। काफी मुश्किलों के बीच चुनौतियों का सामना करते हुए मेगा के अधिकारी-कर्मचारी और मजदूरों की अथक मेहनत से सुरंग को आर-पार किया गया है।
मेगा कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि अब नरकोटा से सुमेरपुर के बीच ब्रेक थ्रू का काम फाइनल हो गया है. यह कंपनी के लिए बड़ी कामयाबी है. उन्होंने सभी अधिकारी और मजदूरों को बधाई दी. वहीं, परियोजना प्रबंधक अनिल शर्मा ने कहा कि 9.4 किमी सुरंग का सफलतापूर्वक ब्रेक थ्रू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने ब्रेक थ्रू के सफल होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

