- पौड़ी जिले के पैठाणी में युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले नाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पैठाणी (पौड़ी)- पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र की युवती की फोटो और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समुदाय विशेष का है,जिसने युवती की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर बदनामी और डर की वजह से युवती अपने घर से भाग गई थी। वहीं, पुलिस ने युवती को कोटद्वार से सकुशल ढूंढ लिया है।
दरअसल, बीती 5 नवंबर को पौड़ी के पैठाणी थाने में युवती के जीजा ने साली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी साली सुबह घर से बिना पताए निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी है. जिस पर पैठाणी पुलिस ने तत्काल युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने तत्काल युवती की खोजबीन के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस की टीम ने सर्विलांस के जरिए कार्रवाई करते हुए युवती को कोटद्वार से सकुशल ढूंढ लिया।
युवती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी कुछ अश्लील वीडियो नाई का काम करने वाले समुदाय विशेष के युवक शहवाज मिर्जा ने फेसबुक में वायरल कर दिये थे,जिस कारण वो काफी घबरा गई थी और बदनामी के डर से घर से चली गई। वहीं पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पैठाणी थाने में मु.अ.सं.- 11/2024, धारा 140 (3)/77 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद आरोपी शहवाज मिर्जा को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में उबाल देखने को मिला. लोग सड़कों पर उतरे और विरोध स्वरूप जमकर हंगामा किया। जबकि, पैठाणी बाजार में व्यापारियों ने सारी दुकानें बंद रखीं। ऐसे में किसी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस तैनात की गयी है। एसएसपी ने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
अभियुक्त नाई का नाम व पता⤵️
शहवाज मिर्जा पुत्र दिलशाद, निवासी- टांडा मायदास, थाना- नगीना, नजीबाबाद (यूपी)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
