नैनीताल में एक फिल्म शूटिंग के सिलसिले में पहुंची टीम ने कलाकारों का मेकअप करवा कर बिना भुगतान किए यहां से फुर्र हो जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मेकअप करने वाले पार्लर स्वामी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। दरअसल मामला तब प्रकाश में आया जब अयारपाटा निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 13 सितंबर को एक अज्ञात नंबर से उनके पास फोन आया और उस व्यक्ति ने नैनीताल में एक फिल्म शूटिंग होने की बात कहते हुए दो कलाकारों के मेकअप किए जाने के बाद की और मेकअप करने का सौदा ₹3000 में तय हुआ अगले दिन दो लोग मेकअप करने पहुंचे मेकअप का खर्च लगभग ₹5000 आया जब बिल चुकाने की बात कही गई तो फोन पर उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन शहर में और रहकर शूटिंग करने की बात कही और उनका बिल पूरा चुका देने का आश्वासन दिया।
लेकिन पार्लर स्वामी ने जब अगले दिन उस व्यक्ति को फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ शहर से निकल चुके हैं लेकिन उनका बिल वह ऑनलाइन पेमेंट कर देंगे लेकिन अब बिल चुकाना तो दूर उक्त व्यक्ति ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है लिहाजा पार्लर स्वामी ने उनके बिल का पेमेंट दिलवाने सहित उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

