हल्द्वानी: लंबे समय तक कुंभकरणी नींद में रहने के बाद रेलवे प्रशासन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरकत में आया है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है। रेलवे, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त बैठक हल्द्वानी तहसील में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा।
बैठक के तुरंत बाद संयुक्त टीम ने हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वे का काम आज से शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण चिन्हित कर उसकी एक समेकित रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत योजना के तहत हर स्टेशन की जरूरतों के आधार पर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किए जाते हैं, और उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाता है। इस योजना के तहत स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार, प्लेटफार्म ऊंचाईकरण, सर्कुलेटिंग एरिया सुधार और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना शामिल है।
स्थानीय प्रशासन की मानें तो जनहित और रेलवे की विकास योजनाओं को देखते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस अभियान से रेलवे की जमीन को पुनः कब्जे में लेकर यात्री सुविधाओं के विकास और स्टेशन आधुनिकीकरण के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
