नई दिल्ली/लालकुआं। देशभर में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में लालकुआं नगर पंचायत ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लालकुआं नगर पंचायत को श्रेष्ठ कूड़ा निस्तारण और बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
यह आयोजन आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। लालकुआं को यह गौरवपूर्ण सम्मान जनभागीदारी, नवाचार, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला।

पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, सुरेश शाह, योगेश उपाध्याय, लिपिक सोनू भारती और सफाई नायक वरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।
इस उपलब्धि के पीछे नगर पंचायत प्रशासन की दूरदर्शिता और टीमवर्क का बड़ा योगदान रहा है। नगर पंचायत चुनाव से पूर्व प्रशासक परितोष वर्मा और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह द्वारा एमआरएफ सेंटर, वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट और अन्य स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया। वहीं चुनाव के बाद नवगठित बोर्ड द्वारा वोटिंग प्रक्रिया और सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन में बदला गया।
लालकुआं नगर पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में पहली बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीप्ति हेमंत पांडे, भुवन पांडे, पर्यावरण मित्रों, नगर पंचायत स्टाफ, पूर्व में रहे प्रशासक और नगर पंचायत लालकुआं में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर को शुभकामनाएं दी है।
लालकुआं अब सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए स्वच्छता का आदर्श बन चुका है


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
