India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2022 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 24 पदों को भरेगा।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages पर क्लिक करके भी इन पदों (India Post Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_13062022 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (India Post Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं। इस भर्ती (India Post Recruitment 2022) अभियान के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा।
योग्यता-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए।
उनके पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उन्हें मोटर मैकेनिज्म की भी जानकारी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को कम से कम तीन साल के लिए हल्के और भारी वजन वाले मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए।
यहां तक कि भूतपूर्व सैनिक जो एक साल के भीतर या तो रिटायर हो गए हैं या रिजर्व में ट्रांसफर हो गए हैं और जिनके पास अनुभव और योग्यताएं हैं, उन्हें भी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार नौकरी के लिए पात्र माना जाता है।
पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी । पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स यहां दी गई हैं । उम्मीदवार आवेदन पत्र सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पर भेजकर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन 
