राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला की डीएम ने सुनी फरियाद
डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को तलब कर मौके पर बनवाया विधवा का राशन कार्ड

राशन कार्ड बनने से अब विधवा महिला की पेंशन समस्या का भी हुआ समाधान
आंखों में आंसू लेकर डीएम के पास पहुंची विधवा महिला खुशी खुशी लौटी, जताया अभार।
देहरादून : राशन कार्ड बनाने के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा, निवासी प्रभु कॉलोनी, चन्द्रबनी, देहरादून मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। महिला ने अपनी सारी व्यथा डीएम को सुनाई। बताया कि पति का निधन हो चुका है। प्रार्थनी के कोई बच्चे नही है। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिस कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं लग रही है। महिला ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन लगाने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी से महिला का राशन कार्ड की सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए राशन कार्ड निर्गत करने के आदेश जारी किए। जिलाधिकारी द्वारा महिला को आश्वस्त करने पर विधवा महिला खुशी खुशी लौटी। कुछ देर बाद महिला को बताया गया कि उनका राशन कार्ड बना दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत महिला का राशन का जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड बनने से अब विधवा महिला की पेंशन संबंधी समस्या भी दूर हो गई है। बुजुर्ग एवं विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
