- नेशनल वॉक रेस में पदक जीतने पर छात्र अमन ठाकुर को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने किया सम्मानित।
गोपेश्वर (चमोली)- सीमांत जनपद चमोली के अमन ठाकुर ने 60वीं विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 वॉक रेस इवेन्ट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालयी राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बुधवार को जिलाधिकारी संदीप तिवार ने एथलीट अमन ठाकुर, उनके कोच गोपाल सिंह बिष्ट और स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश मैठाणी को सम्मानित किया और खिलाड़ी अमन ठाकुर को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
एथलीट अमन ठाकुर अभी राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना में 12वीं कक्षा का छात्रा है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुई विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अंडर-17 की 05 किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, स्पोटर्स समन्वय केसी पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार आदि मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

