लालकुआं : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर चल रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत नगर पंचायत लालकुआं में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवासों में रह रहे परिवारों ने किराया बढ़ाए जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व निर्धारित दरों पर ही किराया लिया जाए…किसी भी स्थिति में वृद्धि नहीं की जाएगी। साथ ही पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग को दो दिन के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए और जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए भी कदम उठाने को कहा गया।
किसानों ने सिंचाई गूलों की मरम्मत, नई गूल निर्माण, अतिक्रमण हटाने और नहरों की सफाई की मांग रखी। इस पर डीएम रयाल ने कहा कि किसानों की आर्थिकी की मजबूती के लिए जो भी संभव होगा…वह किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई, लघु सिंचाई और नलकूप विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा लो वोल्टेज की समस्या उठाए जाने पर विद्युत विभाग को अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने और सिंचाई व्यवस्था सुचारू करने के आदेश दिए गए।
शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया…जबकि शेष मामलों को 15 दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब की बिक्री, प्रदूषण और भूमि स्वामित्व जैसे मुद्दों पर भी संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भी शिविर में आमजन को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाढ़ से बचाव को बड़ा प्लान तैयार, जानिए क्या करने जा रहा है प्रशासन
हल्द्वानी : सूर्पनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया
उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब बरामद
लालकुआं : (बड़ी खबर) SDM ने गैस वितरण के लिए जारी कराया रोस्टर, संडे को इन इलाकों में आएगी LPG सिलेंडर की गाड़ी
उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए
उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़
उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश 
