हल्द्वानी। मानसून से पहले जिले में बाढ़ से बचाव और नदियों की सफाई को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौला और नंधौर नदियों में सिल्ट जमाव और भूकटाव को रोकने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के साथ अधिकारियों की बैठक कर सभी विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में कहा गया कि नंधौर नदी में जमा सिल्ट और पत्थरों के कारण बारिश में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जल्द सफाई और रिवर ट्रैपिंग का काम शुरू किया जाएगा।
प्रशासन ने 10 अप्रैल से नंधौर नदी में काम शुरू कर मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मशीनों की मदद से काम तेजी से किया जाएगा।
बैठक में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी और सड़क से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। इस पर अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि बारिश से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे…ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
