देहरादून : जिला प्रशासन की जांच में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के औचक निरीक्षण के बाद की गई।
जांच में पता चला कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में कार्यालय के लिपिक और एक बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से रजिस्ट्रियां की जा रही थीं। कार्यालय में लंबे समय से लोगों के मूल दस्तावेज लंबित पड़े थे और अर्जेंट नकल भी महीनों तक जारी नहीं की जा रही थी।
जांच के दौरान करोड़ों रुपये की स्टाम्प चोरी की आशंका भी जताई गई है। दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के तहत औद्योगिक भूमि को आवासीय बताकर छोटे-छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री कराने के मामले भी सामने आए हैं। इससे सरकार को राजस्व नुकसान और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की संभावना बताई गई है।
निरीक्षण के दौरान लोगों ने शिकायत की कि मूल दस्तावेज लौटाने और रजिस्ट्री की नकल देने में उन्हें लंबे समय तक परेशान किया गया, जबकि नियम के अनुसार दस्तावेज तीन दिन के भीतर लौटाए जाने चाहिए।
जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजकर उप निबंधक के निलंबन की सिफारिश की थी…जिस पर शासन ने तुरंत कार्रवाई की। प्रशासन ने कहा है कि अन्य रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संस्कृति को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में ‘माइंडस्पार्क 2026’ की धूम, बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक हुए खुश
देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा
देहरादून- धामी सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित
उत्तराखंड मे यहाँ हुई झकझोर देने वाली घटना, घर में अकेली मां की मौत; 15 दिन बाद बेटे को मिला शव
उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया
उत्तराखंड: रजिस्ट्री कार्यालय में अवैध कामकाज पकड़ा गया, उप निबंधक निलंबित
उत्तराखंड: यहाँ पढ़ाने के बहाने होटल ले गया टीचर, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
हल्द्वानी : रोमांच से भरपूर मुकाबला: पत्रकार 11 ने आख़िरी पलों में प्राधिकरण नैनीताल को दी मात 
