मौसम अपडेट: उत्तराखंड के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इन इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और रास्तों के बाधित होने की संभावनाएं जताई गई हैं।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे बिजली आपूर्ति, पेड़ गिरने और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
