देहरादून- उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 13 सितंबर को राज्य के 4 जनपदों नैनीताल ,बागेश्वर और चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
इधर भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सुबह 5:00 बजे उत्तराखंड राज्य के लिए जारी 3 घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून , टिहरी ,हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग , नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है तथा साथ ही राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को देहरादून ,टिहरी, चमोली ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है इसके अलावा 14 तारीख को ही राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने 15 सितंबर को देहरादून, टिहरी ,चमोली ,उत्तरकाशी ,नैनीताल , चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
वही 16 सितंबर को नैनीताल ,उत्तरकाशी, चंपावत ,बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,देहरादून ,टिहरी ,चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
देहरादून : प्रदेश के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ! 
