- मौसम अपडेट उत्तराखंड- उत्तराखंड के कई जिलों आज भारी बारिश,पहाड़ी इलाकों में अलर्ट।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते आपदा की संभावना आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।
मौसम के रुख को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ।
राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है। पूरे प्रदेश में 30 जून तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद 
