देहरादून- उत्तराखंड में सोमवार से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी का भी अंदेशा जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि 19 फरवरी की शाम से पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। पहाड़ों में 2500 मीटर ऊंचाई तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौगराढ़, बागेश्वर, चमोली जिलों में 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। 21 और 22 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। 2200 मीटर तक के इलाकों जैसे धनोल्टी, नैनीताल में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। 23 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।
दून और मसूरी में छाए बादल, ठंडी हवाएं चलीं
देहरादून/मसूरी। दून एवं मसूरी में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं भी चलीं। दून का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मसूरी में रविवार को दोपहर बाद बादल छा गए और पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। मसूरी में भी बारिश, हल्की बर्फबारी एवं ओलावृष्टि की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
