देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीन जिलों के लिए रेड, चार में ऑरेंज और तीन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़, भूस्खलन, भू-कटाव और भू- धंसाव साव जैसे हालात पैदा होने की आशंका जाहिर की गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक 25 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। यहां पर रेड अलर्ट रखा गया है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
दून में कई इलाकों में बारिशः दून में कई इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। देहरादून में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर कुमाऊं में प्रशासन ने रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में सोमवार को छुट्टी घोषित की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

