Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी श्री जितेंद्र अंथवाल, श्री ओमी उनियाल, श्रीमती सरोज डिमरी, तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अंतर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 83.20 लाख रू, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत विभिन्न 17 निर्माण कार्यों हेतु 5 करोड़ 82 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र थराली में मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 61.10 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 19.20 लाख रू., विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अंतर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 94.80 लाख रू. की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

