देहरादून-(अभी-अभी) 30 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में सतर्क रहने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून(weathet alert)- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी आज शाम 5:30 बजे के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिन यानी 30 अगस्त तक पहाड़ से मैदान तक कई जनपदों में भारी बारिश की आशंका है तथा कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार और बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है ,जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को राज्य के पर्वती जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

27 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

28 अगस्त को भारी से भारी बारिश की संभावना , मौसम विभाग में 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,चंपावत ,बागेश्वर और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जनपदों में बिजली चमकने और गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी...ये है लेटेस्ट अपडेट

29 अगस्त को नैनीताल , देहरादून पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

30 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका तथा अन्य पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

मौसम विभाग ने सचेत करते हुए कहा कि निचले इलाकों में जलभराव संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन के कारण कहीं-कहीं सड़क मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा नदी नालों में कटाव क्षेत्र में कहीं और नदियों का जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है मौसम विभाग ने गर्जन के साथ एवं अकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों में बिजली गिरने एवं जान माल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें