देहरादून- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक और बंपर भर्ती का अवसर आ रहा है। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने इस साल तेजी से सरकारी विभागों में खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं लिहाजा इसी महीने पटवारी और सहायक लेखाकार सहित प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाना है लिहाजा युवाओं के लिए यह खुशखबरी है और यह अवसर है कि वह कड़ी मेहनत कर इन भर्तियों की अभी से तैयारी कर सकते हैं।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस नए साल में भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी है आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार पटवारी के 460 पद सहायक लेखाकार के 500 पद और प्रयोगशाला सहायकों के 300 पद पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके अलावा सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के यह पद अलग-अलग विभागों के हैं लेकिन इन विभागों के इन पदों की अहर्ता एक सी होने की वजह से इनकी परीक्षा भी एक ही कराई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 

