देहरादून: माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. मुकुल कुमार सती ने कहा कि सात जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट में पदोन्नति मामले की अंतिम सुनवाई है। इसके बाद कोर्ट के निर्णय के अनुसार शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभकी जाएगी। उन्होंने शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ की शनिवार को सहस्रधारा रोड स्थित डायट सभागार में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
डा सती ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में कार्यकारिणी के निर्वाचन में सभी शिक्षकों को मताधिकार देने का प्रस्ताव भी रखा
गया। इसके अलावा चयन-प्रोन्नति पर वेतन वृद्धि, कनिष्ठ-वरिष्ठ वेतन विसंगति, तदर्थ शिक्षकों को पूर्व सेवाओं के आधार पर चयन-प्रोन्नति, अटल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान अधिकार, मातृत्व अवकाश, 5400 वेतनमान पर राजपत्रित का दर्जा, इंटर कालेजों में उप प्रधानाचार्य पद सृजन, जैसे महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन प्रांतीय मंत्री रमेश पैन्यूली ने किया। इस मौके पर संघ के संरक्षक, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, 13 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 
