जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बने रहने से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित
नैनीताल: जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बने रहने से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में नैनीताल जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा उक्त संबंध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद नैनीताल में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 5 जनवरी 2026 से दिनांक 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त आदेश की सूचना समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित 
