हल्द्वानी: गौलापार के जगतपुर में जंगल से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप जंगल में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना एक मजदूर द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी तथा ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल के भीतर एक शव बरामद किया गया, जो कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया हो सकता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
