देहरादून- उत्तराखंड में अब कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पका पकाया भोजन नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा भत्ते को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें अगले आदेश तक पकाया हुआ भोजन न दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है और कहा गया कि छात्र-छात्राओं को अगले आदेश तक पका पकाया भोजन न दिया जाए।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के छात्र-छात्राओं को 21 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही 1 फरवरी से 4 फरवरी तक 4 दिन और 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 17 दिन का छात्रों को उपस्थिति के आधार पर भत्ता दिया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से भोजन माताओं को फरवरी 2022 का मानदेय भुगतान के भी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जो स्कूल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के दायरे में आ रहे हैं उन स्कूलों के छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून- अब आठवीं तक के छात्रों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता”
Comments are closed.



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 


अब कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पका पकाया भोजन नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाएगा।
अब से क्या मतलब…??
ये तो पहले से ही हो रहा है…