देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2023- 24 के तहत् राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने को असीम संभावनाएं हैं। कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ कृषकों को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्य सचिव ने प्रदेश में फार्म मशीनरी बैंकों की सफलता को देखते हुए योजना से प्रदेश को परिपूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष कम से कम 50 करोड़ का बजट का प्रावधान किया जाए, ताकि अगले 5 वर्षों में प्रदेश को सैचुरेट किया जा सके। उन्होंने फार्म मशीनरी बैंकों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ सहकारी समितियों (पैक्स) को भी दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पावर टिलर और पावर वीडर की मांग को देखते हुए इसके लिए भी बजट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के लिए नियोजन विभाग में सूचीबद्ध एजेंसियों द्वारा थर्ड पार्टी मूल्यांकन अनिवार्य रूप से करवाया जाए।
इस अवसर पर सचिव डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम एवं श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 11 महिने के मासूम सहित 3 की मौत, 5 घायल
देहरादून: (बड़ी खबर) छह अधिकारियों को पदोन्नति
उत्तराखंड:(govt Job) अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अब पहचानपत्र लाना भी जरूरी
चम्पावत की बेटी कुसुम फर्त्याल ने देश भर में लहराया परचम
लालकुआं :(बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा में घर घर पहुंचा अवैध नशा, युवा, कांग्रेसी सहित BJP पूर्व विधायक भी धरने पर
उत्तराखंड : यहाँ मजदूर झुलसा, घर का मीटर और सभी उपकरण फुंके
उत्तराखंड : शादी का वादा, मारपीट और शोषण के आरोप…महिला ने पुलिस जवान पर दर्ज कराया केस
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल 
