इधर शिकायत; उधर एक्शन; त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की कार्यशैली में अब है शुमार
12 बजे प्राप्त अतिक्रमण की शिकायत, 2 घंटे के भीतर 2 बजे ही जनदर्शन के बीच आए अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की फोटो/वीडियो

जिलाप्रशासन का नया रूप न्याय; शिक्षा;स्वास्थ्य से लेकर प्रवर्तन तक
जनदर्शन में 12 बजे प्राप्त हुई शिकायत 2 घंटे भीतर जनदर्शन कार्रवाई बीच ही हुआ एक्शन
देहरादून दिनांक 26 अगस्त 2025 (सू.वि), जिला प्रशासन देहरादून की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन एवं समाधान की बन गई जिसमें मामले संज्ञान में आते निस्तारित किए जा रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष जनता दर्शन में आया जब कुल्हाल में शक्ति नहर किनारे बसी सिंचाई विभाग की कालोनी जो एनएचआई द्वारा बल्लपुर पोंटा हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित करते हुए सड़क निर्माण की है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि एनएचएआई की अधिग्रहित सड़क किनारे की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। यह शिकायत जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 12 बजे प्राप्त हुई थी, तथा 2 घंटे के भीतर ही जनता दर्शन के चलते-चलते ही 02 तक जिला प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर दी गई।
जनता दर्शन में कुल्हाल निवासी शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि शक्तिनहर के किनारे सिंचाई विभाग की कालोनी थी जिससे कब्जा प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था एनएचआई द्वारा निमार्णाधीन सड़क किनारे अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में जिला प्रशासन तहसील विकासनगर की टीम द्वारा अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
जिलाधिकारी नेे स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कब्जे की शिकायतों पर त्वरित जांच कर करते हुए ध्वस्तीरकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रहते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण से मुक्त करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
