देहरादून- उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है एक महिला डॉक्टर ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दें दिया और उसका कारण हैरान कर देने वाला हैं।
दरअसल उत्तराखंड की आला नौकरशाही से केवल प्रदेश के माननीय ही पीड़ित नहीं हैं बल्कि कार्मिक भी परेशान हैं। आज इसी तरह का एक वाक्या दून मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ प्रकाश में आया है।
बताया गया कि दून मेडिकल कॉलेज की डॉ निधि उनियाल को आज स्वास्थ्य सचिव के आवास पर सचिव की पत्नी को देखने के लिए भेजा गया था। आरोप है कि इस दौरान सचिव की पत्नी ने चिकित्सक के साथ अभद्रता की। डॉक्टर की बस इतनी खता थी कि वह अपनी गाड़ी से bp इंस्ट्रूमेंट लाना भूल गयी थी। इस पर डॉ उनियाल वहां से तत्काल लौट आयी। dr निधि को इस दौरान माफी मांगने के लिए कहा गया जिसे उन्होंने इनकार कर दिया।
वहीं, इस घटना के कुछ देर बाद ही शाम के समय डॉ उनियाल का अचानक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज तबादला कर दिया गया। वहीं, डॉ उनियाल ने भी पूरे घटनाक्रम से विभाग को अवगत कराते हुए इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ मंत्री सतपाल महाराज लगातार बेलगाम नौकरशाही पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों की सीआर मंत्रियों से लिखने की बात करते आ रहे हैं। जिस पर आज मुख्यमंत्री ने एक कमेटी का गठन भी कर दिया है लेकिन यह वाकया इतनी जल्दी शांत होने वाला नजर नहीं आ रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
